फरीदाबाद। एनआईटी मार्केट में करंट लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिजली के खंभे पर करंट उतर आने से गाय चपेट में आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर निगम की टीम को मौके पर बुलवाकर गाय को उठवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की जगह कोई इंसान भी इसकी चपेट में आ सकता था। बारिश में अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं। बिजली विभाग को बरसात में सुरक्षा के विशेष उपाय करने चाहिए और लोगों को भी सावधान रहना चाहिए। संवाद