फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन आरोपियों से देसी कट्टे और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अलग-अलग अपराध शाखाओं की टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने सूचना के आधार पर ताहिर उर्फ तइया निवासी गांव धौज को विवेकानंद पार्क, एनआईटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। इसी तरह अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने भारत कॉलोनी निवासी गगन को भारत कॉलोनी क्षेत्र से तथा चरणजीत उर्फ चिंटू निवासी गांव मच्छगर को आईएमटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक-एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें