संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और बैंक हड़ताल से पहले लेनदेन पूरा कराने के लिए बिजली विभाग के कैश काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ता रविवार को बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। बैंक हड़ताल के कारण लेनदेन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने यह व्यवस्था की है। विभाग की ओर से बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। अधीक्षक अभियंता अमित कम्बोज ने बताया कि महीने का अंत होने से पहले उपभोक्ता रविवार को खुले कैश काउंटर पर अपना बिजली बिल जमा करा सकते हैं।