फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्याज माफी और 15 फीसदी छूट योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ तीन दिन शेष- 31 दिसंबर रात्रि 12 बजे तक जमा किया जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स की ब्याज माफी व 15 फीसदी छूट योजना का लाभ लेने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। नगर निगम गुरुग्राम के तीनों कार्यालयों में स्थित नागरिक सुविधा केंद्रों पर शनिवार व रविवार को भी भुगतान काउंटर खुले रहेंगे। आगामी 31 दिसंबर को रात्रि 12 बजे तक भुगतान काउंटर खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम गुरुग्राम के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने वालों को पूरे ब्याज माफी और शेष बची राशि पर 15 फीसदी छूट देने की अधिसूचना जारी की गई थी। अब इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल तीन दिन शेष रह गए हैं, इसलिए निगम द्वारा शनिवार व रविवार को भी भुगतान काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज माफी व 15 फीसदी छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए एनडीसी पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी डाटा को स्व-प्रमाणित करके संपूर्ण बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा निर्णय लिया गया है कि जो बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्रथम चरण में टॉप-500 डिफॉल्टरों की सूची तैयार करके उन पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम द्वारा उनकी प्रॉपर्टी के सीवर-पानी कनेक्शन काटने के साथ ही प्रॉपर्टी को सील करने व नीलाम करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम ने ऐसे सभी प्रॉपर्टी मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे 31 दिसंबर से पूर्व अपने संपूर्ण बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करके सरकार की ब्याज माफी व 15 फीसदी छूट का लाभ उठाएं और होने वाली कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें