फरीदाबाद। जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी (डीएसडबल्युओ) ममता शर्मा ने बताया की सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कुछ ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियां अथवा दस्तावेजों की कमी पाई गई है। ऐसे सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों को वापिस भेजे जा चुके हैं। आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया जाता है कि वे अपने आवेदन-पत्रों में पाई गई कमियों को दिनांक 26 जुलाई तक पूर्ण कर ऑनलाइन पोर्टल पर दोबारा अपलोड करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटियां पूर्ण न करने की स्थिति में छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। ब्यूरो