फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम की टीम ने सेक्टर 21बी से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर 21बी से करीब 13 अवैध कब्जे हटाए। नगर निगम की टीम शुक्रवार दोपहर एक बजे सेक्टर 21बी के मेन रोड पर पहुंची। टीम ने पहले ढाबा, खोखा और रेहड़ी पटरी वालों को कब्जे खाली करने को कहा। इसके बाद निगम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जों को तोड़ दिया। निगम के अनुसार लोगों को पहले ही जगह खाली करने को कहा गया था। इसके बाद भी सामान नहीं हटाया था। इस पर शुक्रवार को सड़क के दोनों ओर से टीनशेड डालकर बनाए गए ढाबे समेत अन्य कब्जों को हटा दिया गया। पुलिस होने के कारण लोग निगम टीम का विरोध नहीं कर सके। सड़क पर कब्जा होने से यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों ने इस संबंध में निगम को शिकायत दी थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें