फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गृहकर नोटिस बांटने के लिए निगम को नहीं मिल रहीं एजेंसियां, फिर निविदा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन एजेंसियों की मदद से भेजा जाएगा छह लाख लोगों को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। गृहकर (प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट) नोटिस भेजने के लिए नगर निगम को एजेंसियां नहीं मिल पा रही हैं। निगम ने अब तीसरी बार निविदा जारी की है। निगम को करीब 6 लाख लोगों को नोटिस भेजना है।
विज्ञापन

सरकार ने पहले याशी कंपनी को प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम दिया था। कंपनी ने पूरे शहर में करीब 6 लाख नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई है। नई प्रॉपर्टी आईडी में काफी त्रुटियां हैं। ऐसे में निगम का प्रयास हैं कि असेसमेंट का नोटिस देने के दौरान ही कर्मी लोगों से दोबारा जानकारी लें। जिससे प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक कराया जा सके। दूसरा गृहकर की वसूली हो सके। इसके लिए पहले एक एजेंसी से काम कराने की योजना थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद जोनवार अलग-अलग तीन एजेंसियों से काम कराने की योजना बनी। हालांकि इसके लिए तीन एजेंसियों से आवेदन किया था, लेकिन तय मानकों को पूरा नहीं कर सकी। इस पर अब निगम ने तीसरी बार निविदा जारी की है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान का कहना हैं कि एनआईटी जाेन, ओल्ड फरीदाबाद जोन और बल्लभगढ़-चंदावली जोन में एक-एक एजेंसी रखी जानी है। 45 दिन में नोटिस देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें