फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल कक्ष में मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले अब भी लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। शनिवार को बीके सिविल अस्पताल के आपातकाल कक्ष में भर्ती मरीज कोरोना संक्रमित मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मरीज को तुरंत ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके दो घंटे बाद मरीजों को आपातकाल कक्ष में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कोरोना संक्रमण का संदिग्ध मरीज शनिवार सुबह ही बीके अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मरीज को सांस लेने में परेशानी थी। गंभीर हालत देखते हुए उसका रैपिड कोरोना टेस्ट कराया गया। एक घंटे बाद जांच रिपोर्ट में मरीज संक्रमित मिला। पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर मरीज के आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को तुरंत एंबुलेंस के जरिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भेजा। आपातकाल कक्ष को सैनिटाइज कराया गया। पहले से भर्ती एक मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित की जानकारी पर समय से संज्ञान ले लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें