फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एमओसी कैंसर केयर ने सीएचसी तिगांव के सहयोग से पिंक प्लेज अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 70 आशा कार्यकर्ताओं ने गुलाबी टी-शर्ट पहनकर और जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मानव कैंसर रिबन बनाया और ग्रामीण महिलाओं को बीमारी की शीघ्र पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और किसी भी असामान्य बदलाव की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, क्योंकि वे स्थानीय महिलाओं तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने और उन्हें चिकित्सा सेवाओं से जोड़ने का काम करती हैं। सीएचसी तिगांव के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश आर्य ने कहा कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर महिलाओं को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें