फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव जाजरू और मलेरना सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दोनों सड़कों पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हाईवे से गांव जाजरू और बल्लभगढ़ से मलेरना को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया। दोनों सड़कों पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जल्द ही पूरे इलाके की सड़कें बननी शुरू हो जाएंगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा की यह दोनों सड़कें जर्जर हालत में थीं। जिसमें जाजरू गांव को जाने वाली सड़क का कार्य आरएमसी से कराया जाएगा। वहीं बल्लभगढ़ से मलेरना गांव जाने वाली सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शहर में बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को 6 महीने में ऑडिटोरियम का कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। यह ऑडिटोरियम नगर निगम द्वारा बनाया जाना था, लेकिन बीच में निगम द्वारा कार्य को पूरा न कर पाने के कारण बचा कार्य कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई है। इस मौके पर टिपर चंद शर्मा, सतवीर डागर, दीपक डागर, सरपंच अजय डागर, बलवंत रावत ,संजय डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें