फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हथीन के दस गांवों में बनाए जाएंगे पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। खण्ड के दस गांवों में पंचायत भवन बनाए जाएंगे, इसकी मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि चयनित के किए गए गांवों में प्रत्येक भवन 20 लाख रुपये के बजट के बनेंगे। इसके लिए बजट आवंटित किया जा रहा है। पहली किश्त जारी कर दी गई है। शेष किश्त निर्माण प्रक्रिया की प्रगति के अनुसार जारी की जाएगी। संबंधित पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत, ग्राम सभाओं की बैठकें होंगी। एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी को मिल सकेगी। यह भवन ग्राम सचिवालय के रूप में काम करेंगे। पंचायत भवन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। खण्ड के गांव रनसीका, मठेपुर, गौहपुर, चिल्ली, मलोखडा, आली ब्राह्मण, भुड़पुर, बूराका, जैनपुर, जनाचोली गांवों में यह भवन बनाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि हथीन क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें