फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचकुइयां रोड के नाले पर पुल का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस लाख रुपये की लागत से नगर निगम करेगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी- 2 स्थित पंचकुइयां रोड के नाले पर नगर निगम ने लगभग बीस लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस नाले पर पुल का निर्माण होने से एनआईटी के 30 हजार से अधिक लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा यहां उद्योगों को भी काफी रफ्तार मिलेगी।
पंचकुइयां रोड पर नाले पर बना पुल दो माह पहले बारिश के दौरान धंसकर टूट गया था। इसकी वजह से प्याली चौक के आसपास की सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों ने पुल की दीवार बनाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। जिसका खामियाजा आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पुल टूटने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाली सड़क को निगम अधिकारियों ने करीब एक माह पहले मिट्टी डालकर रास्ते को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इसके 20 दिन बाद नगर निगम ने पुल बनाने का वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया लेकिन बरसात के कारण ठेकेदार ने नाले पर पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। सड़क अवरुद्ध होने और नाले की पुल टूटने की वजह से प्याली चौक पर जलभराव हो रहा है। इस कारण दिनभर वाहनों का जाम लगा रहता है। नाले से लगते पार्क में नाले का गंदा पानी भरने से दीवार भी खराब हो रही है। इस पार्क की दीवार को बने हुए एक साल भी नहीं हुआ है और जलभराव की वजह से कभी भी गिर सकती है।



हो चुके हैं हादसे
स्थानीय निवासी अंकुश ने बताया कि यहां बारिश के दौरान रोड पर जलभराव होने से बाइक सवार नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लगभग एक माह पहले एक परिवार बाइक सहित नाले में गिरकर चोटिल हो चुका है। दुकानदार बंटी ने बताया कि पुल टूटने के बाद से हादसे बढ़ने के साथ ही लोगों को दो किलोमीटर लंबा घूमकर आना- जाना पड़ता है। पुल टूटने से लोग पिछले दो माह से बहुत परेशान हैं। इसके अलावा लोगों ने आरोप लगाया कि बड़खल विधानसभा की निवर्तमान विधायक सीमा त्रिखा आए दिन शहर के विकास को लेकर नए नए दोवे करती रहतीं हैं। लेकिन नाले पर पुल का निर्माण नहीं करवा रही हैं।
विज्ञापन


वर्जन
ठेकेदार को पुल निर्माण के लिए पिछले हफ्ते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। बारिश की वजह से ठेकेदार काम को आगे नहीं बढ़ा पाया था। अब बारिश बंद होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द एनआईटी के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।-नितिन कादयान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें