कहा- कांग्रेस की सरकार बनने पर ही मिलेगी राहत अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मिल्हार्ड कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की। लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं को रखा। लोगों ने सिंगला को बताया कि फैमिली आईडी में गलत जानकारियां दर्ज होने के कारण सही पात्र लोग बीपीएल कार्ड से वंचित रह गए। वहीं, बिजली बिल पर लगने वाले सिक्योरिटी चार्ज ने लोगों की जेबों पर बोझ बढ़ा दिया है। लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी सरकार है। सरकार ने नौ सालों में महंगाई और भ्रष्टाचार के अलावा लोगों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनने पर राहत मिलेगी। इस अवसर पर बालू सिंह, रेनू चौहान, लाला शर्मा, युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, विजय कुमार, कर्मबीर खटाना, हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला कॉर्डिनेटर सतीश कुमार,, फरीदाबाद विधानसभा सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर ललित शर्मा, रवि कुमार, निशांत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।