फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 87 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- वॉल्वो कार, मथुरा में 6.5 एकड़ जमीन, 30 कनाल भूमि पर कॉमर्शियल बिल्डिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा के लिए ताल ठोंकने वाले कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह करोड़ पति हैं। शुक्रवार को उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति के बारे में विवरण दिया। विवरण के अनुसार कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पास 85.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और 1.57 करोड़ की चल संपत्ति है। इस प्रकार उनके पास 87.47 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास शानदार लग्जरी वाल्वो कार भी है। इसके अलावा सात अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।
जैसे-जैसे 25 मई की चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पूर्व तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक चुके हैं। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। अब तक हुए 11 नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अधिक धनवान प्रत्याशी की श्रेणी में आ गए हैं। इनके अलावा कुछ अन्य प्रत्याशी भी करोड़पति की लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि, अभी नामांकन के लिए शनिवार और सोमवार को दो दिन शेष हैं। इनमें तीन बड़े दलों के प्रत्याशी अभी नामांकन कर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देंगे। इनमें भाजपा से कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो से सुनील तेवतिया और बसपा से किशन ठाकुर हैं।
विज्ञापन

महेद्र प्रताप सिंह-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
महेंद्र प्रताप सिंह के पास 87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 67 लाख की वोल्वो कार, पति-पत्नी के नाम 4 लाख 82 हजार नकद रुपये हैं। पति-पत्नी के नाम बैंक खाते में 18 लाख रुपये हैं। इनके पास 40 ग्राम सोना और पत्नी के पास 900 ग्राम सोना है। इसके अलावा 5 किलो चांदी भी है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास मथुरा में 6.5 एकड़ जमीन है, इसकी कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख की है। इसके अलावा फरीदाबाद के नवादा गांव में 2 एकड़ जमीन है। इसके अलावा डबुआ कालोनी में ढाई एकड़ कृषि जमीन है। मेवला महाराजपुर में डेढ़ एकड़ कृषि जमीन मौजूद है। प्रत्याशी के पास 30 कनाल भूमि पर कॉमर्शियल बिल्डिंग भी बनी है। महेंद्र प्रताप सिंह के पास पंचकुला और ग्रेटर फरीदाबाद में एक-एक फ्लैट हैं।
विज्ञापन

लेखराम-बहुजन मुक्ति पार्टी
प्रत्याशी लेखराम ने नामांकन के दौरान 25 लाख रुपये की अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित की है। उनके पास नकदी 35 हजार और पत्नी के पास 20 हजार रुपये है। ईको गाड़ी, स्पलैंडर बाइक और 15 लाख की जमीन है।
महेश शर्मा: राष्ट्रीय विकास पार्टी
प्रत्याशी के पास 4.5 करोड़ की प्रॉपर्टी है। ढाई लाख नकदी और एक ब्रेजा कार है। इसके अलावा स्कॉर्पियो कार भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें