फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों और शिक्षकों को कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। योगाचार्य देवराज आर्य ने ठारुराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़ में निशुल्क एक दिवसीय योग चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराया गया। भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी के साथ कटी चक्रासन, पादहस्तासन और उत्कटासन सिखाए गए। योगाचार्य ने वृक्षासन की विधि और लाभ बताते हुए कहा कि इससे शरीर का संतुलन, एकाग्रता और पैरों की मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। उन्होंने नियमित योग करने और अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें