पलवल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकृत किसान यदि अनाज मंडी में सरकारी खरीद के लिए गेट पास कटवाकर अपनी फसल बेचते हैं, तो उन्हें फसल खराब का मुआवजा नहीं मिलेगा। डीसी ने खरीफ फसल की सुचारू व पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी गेट पास गलत तरीके से न कटे और बाहर से फसल बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में एसडीएम, सीटीएम, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी, मार्केट कमेटी सचिव और मिलर्स प्रतिनिधि मौजूद रहे।