फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी-पीएनजी से चलेंगी अब 250 कंपनियां, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिले में अब सभी कंपनियों को संचालन के लिए कंप्रेस्टड नेचुरल गैस (सीएनजी) व पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का ही इस्तेमाल करना होगा। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने इसके आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा निर्णय जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर किया गया है। इससे प्रदूषण की रोकथाम में आसानी होगी। जिले में अभी 250 के आसपास ऐसी कंपनियां है, जो अपने बॉयलर व अन्य मशीनों को बायो-डीजल, कोयले, लकड़ी आदि से चलाते हैं। ऐसे में सभी को नोटिस जारी कर, जल्द से जल्द सीएनजी-पीएनजी की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। उधर, एचएसपीसीबी के इस आदेश पर जिले के उद्यमियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि कोरोना काल में वह परेशान थे, अब प्रदूषण को लेकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे मंदी के इस दौर में आर्थिक परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें