फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बंद फैक्टरी की जमीन पर बसा दी काॅलोनी, पांच साल बाद केस दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार काॅलोनी स्थित बंद पड़ी पाइप फैक्टरी की करीब आठ एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध काॅलोनी बसा दी। लोगों को यहां रहते पांच साल हो जाने के बाद डीटीपी इन्फोर्समेंट विभाग ने केस दर्ज कराया है। काॅलोनी गांव अनंगपुर के रकबे में पड़ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीटीपी विभाग की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि शिव दुर्गा विहार में अशोक विहार दिल्ली निवासी देवेंद्र त्यागी, गांव लकड़पुर निवासी संजीव और उमेद मिलकर अवैध काॅलोनी बसा रहे हैं। करीब पांच एकड़ जमीन पहले त्यागी पाइप क्राफ्ट लिमिटेड के नाम थी। यहां पुलों में इस्तेमाल होने वाले बड़े पाइप बनाए जाते थे। कई साल से यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। करीब पांच साल से यहां अवैध काॅलोनी बसाई जा रही है। काॅलोनी में ज्यादातर प्लाट बिक चुके हैं। लोग यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। काॅलोनी काटने वालों ने जमीन का न तो सीएलयू कराया और न ही डीटीपी विभाग से काॅलोनी बसाने का लाइसेंस लिया। डीटीपी ने बिजली विभाग को पत्र काॅलोनी में बिजली मीटर न देने के लिए भी कहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें