फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच सेक्टर-37 कम्युनिटी सेंटर के बाहर आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है। कुछ वर्ष पूर्व तक यहां वाटर कूलर की व्यवस्था थी, जो लंबे समय से बंद पड़ी थी। अब इसे दोबारा चालू कर क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत प्रदान की गई है। इस पहल में सेक्टर-21 निवासी समाजसेवी यूके गोयल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर के लिए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम उपलब्ध कराया है, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल मिल सकेगा। संवाद