फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने अवैध बोरवेल का किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गांव गौंछी के पास छापा मारकर गुरुग्राम नहर किनारे एक अवैध बोरवेल का भंडाफोड़ किया है। ये बोरवेल सिंचाई विभाग की जमीन पर समय से चलाया जा रहा था। इससे रोजाना करीब 20 टैंकर पानी का दोहन किया जा रहा था। फिलहाल बोरवेल को मौके पर ध्वस्त कर दिया गया। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर मुजेसर थाने की पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि जीवन नगर गौंछी से गुजर रही गुरुग्राम नहर की जमीन पर एक व्यक्ति अवैध बोरवेल लगाकर बड़े स्तर पर पानी बेचने का काम कर रहा है। सूचना टीम में सिंचाई विभाग के जेई रविकांत शर्मा आदि को शामिल किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से टैंकर में पानी भरते अमित कुमार नामक व्यक्ति को काबू किया गया। उसे मुजेसर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिंचाई विभाग अधिकारी संचालक को कई बार नोटिस जारी कर बोरवेल हटाने के लिए बोल चुके थे, लेकिन, हर बार उसने नोटिस को अनदेखा कर दिया। टीम ने संबंधित विभाग की मदद से बोरवेल को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें