फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग ने घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने पर की कार्रवाई

Thu, 25 May 2023 10:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- टीम ने 34 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कुम्हारवाड़ा मोहल्ला में अवैध रूप से गैस सिलिंडर बेचने पर कार्रवाई की है। टीम ने 34 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े हैं। डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व मुख्य सिपाही बृजेश कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग के एसआई अखिल जैन ने कुम्हारवाड़ा गली नंबर 2 की दुकान और गोदाम पर निरीक्षण किया। जहां पर टीम को एचपी कंपनी के 10 घरेलू सिलिंडर कम मिले। जिसमें तीन भरे और 7 खाली पाए गए। इसके अलावा भारत गैस कंपनी के 19 घरेलू सिलिंडर मिले। जिसमें एक भरा हुआ व अन्य 18 खाली थे। इंडेन गैस कंपनी के तीन खाली घरेलू सिलिंडर, दो कमर्शियल व चार 5 किलो वाले खाली मिले। इनमें गैस भरी जा रही थी। इसके अलावा 3 गैस भरने की मशीन मौके से बरामद की गईं। पूछताछ करने पर राकेश कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसआई अखिल जैन ने 34 गैस सिलिंडरों, तीन छोटे गैस सिलिंडरों व 3 गैस फीलिंग करने वाली सभी गैस सिलेंडरों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें