-ज्ञापन में की गई 34,500 रुपये बेसिक का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन तथा हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने संयुक्त तत्वावधान में पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे सरकारी विभागों के लिपिकों ने सोमवार को 34,500 बेसिक का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर एसडीएम अमित मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान के नेतृत्व में सौंपा गया।
इस अवसर पर नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि लिपिक वर्ग की इस मांग को लेकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सहयोग से 477 दिन तक तत्कालीन वित्त मंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास में धरना दिया। इस आंदोलन के दबाव में भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने लिपिक वर्ग की मांग का समर्थन किया था। हुड्डा सरकार ने 25 अगस्त 2014 को इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया था। परंतु सरकार बदलने के बाद भाजपा अपने घोषणा पत्र के वादे से मुकर गई और एक नवंबर 2014 से लागू होने वाले मंत्रिमंडल के फैसले पर रोक लगा दी।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने कहा कि लिपिक वर्ग के साथ वेतनमान में लंबे समय से भेदभाव हो रहा है । सरकार ने 35,400 की मांग का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो 12 जुलाई से हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन से संबंधित सभी यूनियन हड़ताल पर आ जाएगी। इस अवसर पर जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने कहा कि लिपिक वर्ग को मांगों को लेकर 15 जुलाई को सभी विधायकों को नोटिस देकर 28 जुलाई को नोटिस का जवाब मांगा जाएगा। यदि जवाब नहीं मिला तो 9 व 10 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर बलबीर बालगुहेर, गुरचरण सिंह खांडिया,जगदीश चन्द, रविन्द्र नागर, बीरेन्द्र सिंह सौरोत, देवी सिंह, डिगंर डागर, मुकेश बेनीवाल,खुर्शीद अहमद, हितेष, जिले सिंह,मुरारी लाल, रामकेश,सोनू,सन्जू,गिरीश राजपूत, शक्तिसिंह, रघुबीर चौटाला, सुरेश ने भी संबोधित किया।