फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्लासिक रॉयल्स ने 52 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में क्लासिक रॉयल्स ने टाइटन वॉरियर्स को 52 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई क्लासिक रॉयल्स ने छह विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए विकास और मनोज ने 45-45 रन बनाए जबकि रोहित सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। टाइटन वॉरियर्स के लिए दीपक वर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि सुमित को दो विकेट मिले वहीं कुलदीप ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई टाइटन वॉरियर्स 16.2 ओवर में महज 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए कुलदीप ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि आशुतोष ने 18 और मयंक ने 15 रनों का योगदान दिया। क्लासिक रॉयल्स के लिए कप्तान आशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि कप्तान विकास शर्मा और सौरभ को दो-दो विकेट मिले। सचिन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें