फरीदाबाद। नागरिक अस्पताल बीके के कमरा नंबर-94 में बृहस्पतिवार 16 नवम्बर को वार्डबंदी के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव के लिए 46 वार्डों का गठन किया जा रहा है। जिन लोगों ने इस वार्डबंदी के गठन पर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की हैं, वह गठित कमेटी के समक्ष संबंधित व्यक्ति उपस्थित होकर समय के अनुसार अपने दावे /आपत्ति अथवा सुझाव निर्धारित स्थान पर प्रस्तुत करें। संवाद