फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देखरेख के अभाव में रास्ते में खराब हो रहीं सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए सिटी बस सेवा का संचालन शुरू किया गया। अभी 50 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। बसों की देखरेख नहीं होने की वजह से आए दिन दो से तीन बसें खराब हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बसों की धुलाई समय पर नहीं होने की वजह से यात्रियों को गंदी बसों में ही सफर करना पड़ता है।

शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। टूटी व जर्जर सड़कों और जलभराव के कारण आए दिन दो से तीन बसें रूटों पर जाने के बाद खराब हो रही हैं। सिटी बसें लो फ्लोर होने की वजह से आए दिन जर्जर सड़क के कारण खराब हो रही हैं। यह बसें यात्रियों को शहर से गांव तक लेकर जाती हैं। रास्ते में बस बंद हो जाने पर यात्रियों को अधूरे सफर में ही उतरना पड़ता है और आगे का सफर ऑटो से करना पड़ता है।
विज्ञापन




फरीदाबाद में नहीं है सर्विस सेंटर
सिटी बस का फरीदाबाद में कोई सर्विस सेंटर नहीं है। सिटी बसों को रोडवेज बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर पीछे की ओर जगह दी हुई है जहां पर वह खुले में बसों की छोटी मोटी कमी को दूर कर पाते हैं। अगर बस में कोई बड़ा फाॅल्ट हो जाता है तो उसको ठीक करने के लिए बस को गुरुग्राम सर्विस सेंटर लेकर जाना पड़ता है। जिसके चलते बस को ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लगता है।


धूल भरी बसों में सफर करने को मजबूर है यात्री
सिटी बस सेवा के अंतर्गत चलने वाली बसों को दुरुस्त करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। बसों को खुले आसमान के नीचे दुरूस्त किया जाता है। इसके अलावा बसों की धुलाई की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। रोडवेज बसों के लिए धुलाई सेंटर डिपो के अंदर बना हुआ है लेकिन उस धुलाई सेंटर पर सिटी बसों की धुलाई नहीं होती है। इसी वजह से सिटी बसों में अंदर से लेकर बाहर तक मिट्टी व गंदगी रहती है। चालक व परिचालक की ओर से सुबह के समय एक बार झाडू मार दी जाती है।
विज्ञापन




जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए ) की ओर से सेक्टर 61 ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी बसों की देखरेख के लिए सर्विस सेंटर बनाने की योजना बनाई गई थी। सेक्टर-61 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 10 एकड़ जमीन पर बस डिपो बनाया जाएगा। गुरुग्राम में जिस कंपनी ने बस डिपो का डिजाइन बनाया है उसी को फरीदाबाद डिपो का डिजाइन बनाने का काम सौंपा जाएगा।। लेकिन अभी तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जमीन आवंटित नहीं की गई है। जिसकी वजह से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस सर्विस सेंटर पर एक साथ 100 बसें खड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा डिपो में 100 इलेक्ट्रिक बस जल्द ही आने वाली हैं। उनके आने के बाद चार्जिंग की व्यवस्था भी इस डिपो में की जाएगी।- रमेश बागड़ी, चीफ इंजीनियर,एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें