फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 24 घंटे के महापड़ाव में सीटू लेगा हिस्सा, बनाई रणनीति

Mon, 07 Aug 2023 08:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

शासन-प्रशासन-कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारी फेडरेशनों के अह्वान पर 9 और 10 अगस्त को 24 घंटे के महापड़ाव में सीटू हिस्सा लेगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को विभिन्न कंपनियों ने गेट मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान चंद्रपाल ने की। वहीं, हरियाणा टैक्सप्रिंट मिल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र मिश्रा ने की। इस दौरान सीटू जिला कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी और जनविरोधी नीतियों से लोग बहुत परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है, खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। मौसमी सब्जियों के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने 8 अगस्त से आशा वर्करों की होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल का समर्थन करते हुए। सरकार से हठधर्मिता का रास्ता छोड़कर उनकी मांगों को लागू करने का अनुरोध किया है। सभा को प्रवीण मिश्रा, राम सहाय, नरेंद्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें