संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने निजी स्कूल की बसों को औचक रूप से चेक किया। टीम ने प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र, स्कूल प्रशासन के नंबर, चाइल्ड लाइन नंबर, सीसीटीवी कैमरा, स्कूल का फोन नंबर, पुलिस का नंबर, बस एटेंडेंट और कंडक्टर, बसों में रूट चार्ट, स्पीड नियंत्रक और जीपीएस सिस्टम आदि को चेक किया। इस दौरान कुछ स्कूली बसों में खामियां मिली जिसको जल्द सुधारने के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधकों को सख्त हिदायतें दी गईं। आरटीए और ट्रैफिक पुलिस ने कुछ स्कूल बसों के चालान भी किए। हरियाणा बाल आयोग की सदस्य सुमन राणा ने बताया हरियाणा में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी अधिनियम के तहत दी गई। 28 शर्तों का पालन और मॉनिटरिंग शुरुआत से की जा रही है, जिसके तहत जिला स्तर पर सभी संबंधित विभागों की टीमें बनाकर स्कूल बसों का निरीक्षण किया जा रहा है।