फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। एसआईआर के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की ट्रैकिंग और एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने को कहा। बैठक के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने सभी ईआरओ को एएसडीडी सूची के अनुसार पात्र मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाने और प्रत्येक मामले का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने और डुप्लीकेसी रोकने के लिए सत्यापन करने को कहा। साथ ही बीएलओ, बीएलए और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें