फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर गूंजे छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारे
विज्ञापन

गुरुग्राम। मराठी समाज के महाराष्ट्र मंडल की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर-31 स्थित सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिवाजी पूजन हुआ। इसके पहले सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक भवन से शोभा यात्रा निकाली गई। पारंपरिक मराठी पोशाकों में बैंड बाजे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष शांताराम उदागे ने कहा कि इस शोभा यात्रा में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से विशेष ढोल ताशे और कलाकार इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। शोभा यात्रा सेक्टर-40 से चलकर सेक्टर-31 के सामुदायिक भवन पहुंची जहां शिवाजी जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें