फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 24.50 लाख की ठगी

Thu, 06 Jul 2023 05:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 24.50 लाख की ठगी
विज्ञापन

आरोपियों ने दोनों दोस्तों को फर्जी वीजा और दस्तावेज दिए, केस दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम दो युवकों से 24.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने दोनों दोस्तों को फर्जी वीजा और दस्तावेज दिए। बुधवार को शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चावला कॉलोनी निवासी विक्रम गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी दोस्त चेतन शर्मा के साथ विदेश में नौकरी के लिए ऑनलाइन पोर्टल कंपनियों को तलाश रहा था। इसी दौरान उनका संपर्क लखनऊ निवासी सलीम से हुआ। सलीम ने नोएडा निवासी अमन से मोबाइल पर बात कराई। 29 सितंबर 2021 को अमन ने दस्तावेज ईमेल करने को कहा। उससे पहली मुलाकात बल्लभगढ़ तहसील के सामने हुई। जहां आरोपी ने आयरलैंड में इनेस स्टोर में नौकरी लगवाने की बात कही, साथ ही वीजा भी दिलवाने को कहा।
विज्ञापन

इस काम के लिए दोनों दोस्तों से 12-12 लाख रुपये मांगे। अमन से सुरक्षा के तौर पर आधार कार्ड, एक चेक और नोएडा ऑफिस का एड्रेस प्रूफ मांगा। इसके बाद कंपनी के मालिक सतेंदर को 50 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान दोनों का ऑनलाइन इंटरव्यू करवाया गया और कुछ समय बाद कंपनी का जॉब ऑफर लेटर दिया गया।
दोनों पीड़ित 20 अक्तूबर 2021 को दिल्ली में वीजा ऑफिस गए और कागजात, फोटो और बायोमैट्रिक सेशन पूरा किया। बाद में पता चला कि वीजा रिजेक्ट हो गया है। आरोपी ने कुछ दिनों के बाद व्हाट्सएप पर पासपोर्ट भेजा। जिस पर आयरलैंड का वीजा लगा हुआ था।
दोनों दोस्तों ने निजी बैंक से लोन लेकर आरोपी को पैसे दे दिए। सात जनवरी 2022 की टिकट बुक कर दी। छह जनवरी की शाम को एयरपोर्ट पहुंचे, तो फोन आया कि यूरोप में कोविड गाइडलाइंस की वजह से कैंसिल कर दी गई है। 16 जनवरी के बाद ही जा सकते हैं। इसके बाद 17 जनवरी की टिकट बुक कर दी, लेकिन 17 जनवरी को सुबह टिकट भी रद्द हो गया, जिसका कारण यह बताया गया कि उनको पूरे पैसे नहीं दिए। 18 जनवरी को दोनों दोस्तों ने बाकी बचे हुए 4.5 लाख रुपये भी दे दिए। दोनों दोस्तों ने आरोपियों को 24.50 लाख रुपये दे दिए। 28 जनवरी की टिकट बुक कर दी और कहा कि दुबई जाकर कोविड चेकअप के बाद ही आगे की टिकट बुक की जाएगी, लेकिन टिकट रद्द कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद दोनों ने आयरलैंड एंबेसी में ईमेल किया। जहां से पता चला कि वीजा फर्जी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


-
टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ऐंठे
बल्लभगढ़। रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीसी) की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी करने पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया गया है। मथुरा यूपी निवासी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि छह माह पहले सुभाष कॉलोनी निवासी नरेश तोमर व उसकी पत्नी ने अपने घर बुलाया था। जहां पर बेटे विष्णु की टीसी की नौकरी दिलाने के एवज में छह लाख रुपये की मांग की। उन्होंने दो दिन में ढाई लाख रुपये उनके घर पर नकद और साढ़े तीन लाख खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पैसे दिए हुए छह महीने बीत गए लेकिन नौकरी नहीं लगी। अब वह अपने पैसे वापस मांग रहे है तो दंपती उसको व बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें