फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेना का अधिकारी बनकर 2.71 लाख की व्यापारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेना अधिकारी बनकर व्यापारी को कॉल करके ठगी कर ली। आरोपियों ने दिल्ली पालम एयर फोर्स स्टेशन परिसर में फोम शीट मंगवाने का ऑर्डर व्यापारी को दिया। वहां सामान लोड कर भेजा गया तो आरोपियों ने आर्मी के नियम बता अलग-अलग बहाने से 2 लाख 71 हजार रुपये मंगवा लिए।

पुलिस को सेक्टर 17 निवासी कारोबारी विनय गोयल ने शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को एक नंबर से कॉल आया था। उस कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी सुनील कुमार बताया। उनको ईपीई फोम शीट का ऑर्डर दिया और डिलीवरी इंडियन पालम एयर फोर्स स्टेशन दिल्ली करने को कहा था। खुद को सेना का अधिकारी बताने वाले ठग ने आर्मी की ओर से ऑर्डर भी जारी किया। उसने कहा कि सामान अनलोड होने पर पेमेंट कर दी जाएगी। जिसके बाद सामान लोड कर दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन वहां पहुंचने पर कुलदीप सिंह का नंबर देकर बात करने को कहा। कुलदीप ने कहा कि आर्मी का कार्ड सिस्टम ऑथराइजेशन के लिए और कुछ रुपये ट्रांसफर करने होंगे। ये राशि सामान की बिल की राशि के साथ वापस कर दी जाएगी। उन्होंने एक खाता नंबर देकर रुपये ट्रांसफर करने को कहा। उसने शुरू में 5 रुपये की पेमेंट की तो उनको 10 रुपये वापस मिले और कहा गया कि इसी तरह पेमेंट होगी। फिर 99,995 रुपये ट्रांसफर कराए। इस बार रुपये वापस नहीं मिले। आरोपी ने कहा कि आपने गलत ट्रांजेक्शन कर दी है। इसी तरह अलग-अलग बहाने बनाकर 2 लाख 71 हजार 133 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। कारोबारी कोठ ठगी का अहसास होने पर शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई। अब मामले में प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें