फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: पिता का जानकार बनकर महिला से 99 हजार ठगे, मैसेज रिसीव करते ही निकले रुपये

Sun, 11 Jun 2023 09:42 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में खुद को पिता का जानकार बताकर साइबर ठग ने महिला से 99 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में खुद को पिता का जानकार बताकर साइबर ठग ने महिला से 99 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को पूनम के पिता का दोस्त बताते हुए कहा कि उनके पिता ने खाते में 45 हजार रुपये भेजने को कहा है। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पूनम के मोबाइल फोन में अपलोड यूपीआई एप पर पांच बार पैसा भेजने का फर्जी मैसेज भेजा। आरोप है कि फर्जी मैसेज को रिसीव करने के बाद कई बार में उनके खाते से 99 हजार रुपये निकल गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना सेंट्रल में दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें