फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चंदीला क्रिकेट अकादमी दो विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित स्काईवॉकर्स क्रिकेट अकादमी मैदान पर शनिवार को चंदीला क्रिकेट अकादमी ने स्काईवॉकर्स क्रिकेट अकादमी जूनियर को दो विकेट से हरा दिया। स्काईवॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए। जवाब में चंदीला अकादमी ने 34 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाकर जीत दर्ज की। स्काईवॉकर्स की ओर से आदित्य जांगड़ा और इकनान खान ने 39-39 रन बनाए। हिमांक गुप्ता ने नाबाद 48 रन और शिप्रक गांधी ने 33 रन का योगदान दिया। चंदीला की ओर से प्रियांशु प्रताप ने तीन विकेट हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें