फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट की मरम्मत करने आया और सामान व गाड़ी लेकर चंपत, केस दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-35 कनिष्का रेजिडेंसी में फ्लैट की मरम्मत करने आया कर्मचारी घर में रखा सामान व मालिक की कार लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लुधियाना निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया उनके मालिक डाॅ. राजन सतीजा के सेक्टर-35 कनिष्का रेजिडेंसी में दो फ्लैट हैं। इनकी मरम्मत कराने के लिए उन्होंने लुधियाना से मुनीश अरोड़ा नाम के कर्मचारी को भेजा था। मालिक ने आरोपी को कार्य में मदद के लिए एक कार भी दी थी। कुछ दिन बाद विजय कुमार मरम्मत के कार्य का पता करने फ्लैट पर पहुंचे तो मुनीश अरोड़ा वहां नहीं था। मोबाइल भी बंद था। आस-पास के लोगों से पता लगा कि मुनीश ने दोनों फ्लैट का सामान बेच दिया और कार के साथ गायब हो गया। चोरी के सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें