फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में खेले गए टी-20 मैच में चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने अचीवर्स क्रिकेट क्लब को 16 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 184 रन बनाए। जवाब में अचीवर्स 168 रन पर ऑल आउट हो गई। चैलेंजर्स के लिए महेंद्र ने 43, हनी ने 29 और बंटी व विनय ने 28-28 रनों का योगदान दिया। अचीवर्स के यामीन खान ने तीन और मनोज ठाकुर ने दो विकेट लिए। अचीवर्स के लिए पारस कपूर ने 44 और गौरव व सुमित कोचर ने 27-27 रनों का योगदान दिया। चैलेंजर्स के रोहित अरोड़ा ने चार विकेट लिए। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद