फरीदाबाद। एनआईटी स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए 12 ओवर के मुकाबले में चैलेंजर ब्यॉएज ने पंजाब वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब वॉरियर्स ने 3 विकेट पर 59 रन बनाए। टीम की ओर से गुरप्रीत ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। चैलेंजर ब्यॉएज की तरफ से नवीन ने 2 और कप्तान इंद्रजीत ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर ब्यॉएज की टीम ने 9.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आकाश ने 17 रन, नवीन ने 13 और इंद्रजीत ने 11 रन बनाए। पंजाब वॉरियर्स के लिए गुरप्रीत ने एक विकेट हासिल किया। इस मौके पर नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद