अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया 16 जून 2025 को फरीदाबाद स्थित जिला जेल नीमका का दौरा करेंगी। इस अवसर पर वे जेल में बंद महिला कैदियों से मुलाकात कर उनके रहने, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करेंगी। आयोग की चेयरपर्सन जेल प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर महिला बंदियों की समस्याओं, उपलब्ध सेवाओं और सुधारात्मक उपायों की जानकारी लेंगी।