फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीजीएसटी फरीदाबाद ने निकाली संडे ऑन साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सीजीएसटी फरीदाबाद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रविवार सुबह फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित प्रमुख कार्यक्रम संडे ऑन साइकिल में भाग लिया। यह रैली सीजीएसटी फरीदाबाद के आयुक्त रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण स्थिरता के साथ प्रदूषण कम करने का संदेश देना था। इस दौरान आयुक्त रियाज अहमद ने कहा कि साइकिल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह एक पर्यावरण-अनुकूल साधन भी है जो हमारे शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें