फरीदाबाद। सीईटी 2025 में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ठहरने, परीक्षा केंद्र तक लाने व ले जाने समेत कई व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की गई हैं। साथ ही 25 जुलाई से अभ्यर्थियों के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0129-2290010 को भी सक्रिय किया जाएगा, जहां परीक्षार्थी 24x7 किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक चरण में लगभग 45,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें पलवल, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक व झज्जर के परीक्षार्थी शामिल होंगे। संवाद