फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्यूटीशियन कोर्स करने वाली महिलाओं को दिए सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद एवं ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लौच के सहयोग श्रीजा वेलफेयर सोसायटी फरीदाबाद की तरफ से 50 महिलाओं को 6 महीने का ब्यूटीशियन कोर्स संपूर्ण होने पर सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके पर हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि तथा फतेहपुर बिल्लौच की सरपंच सरोज विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीजा सोसाइटी की संस्थापक डॉक्टर निधि अग्रवाल ने की। रेडक्रॉस के सचिव बिजेन्द्र सोरौत, जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी, फतेहपुर गांव की सरपंच के पति खेमचंद भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रतिभागियों ने रैंपवॉक के साथ-साथ नृत्य प्रदर्शन भी किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें