फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आचार संहिता के दौरान जब्त हुई 3.79 करोड़ की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के दौरान जब्त हुई 3.79 करोड़ की नकदी
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव के बीच पुलिस 11 हजार लीटर शराब, 39.83 किलोग्राम अन्य नशा, 52 अवैध हथियार और 38 कारतूस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आचार संहिता के दौरान पुलिस अभी तक 3.79 करोड़ की नकदी जब्त कर चुकी है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 4,443 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए। जिले के कुल 68 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। जिसमें 55 दस नंबरी शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 अगस्त से राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू है। उसके बाद से जिला में पुलिस द्वारा 16 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। उसके साथ में 51 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 51 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें नियुक्त की गई है। शहर में सभी आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के द्वारा निगरानी की जा रही है। उसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की जा रही है। इस कारण फरीदाबाद पुलिस द्वारा नकदी, अवैध शराब, अवैध हथियार, अन्य प्रकार के नशा आदि को बड़े स्तर पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

आचार संहिता के दौरान जब्ती
. पुलिस द्वारा शहर से 30 सितंबर तक कुल 3,79 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।
. शराब तस्करी के 256 मुकदमा दर्ज कर 10918.16 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
. एनडीपीसी के तहत 35 मुकदमा दर्ज करके 39.83 किलो अवैध नशा जब्त किया गया है।
. शस्त्र अधिनियम के 47 मुकदमा दर्जकर 52 अवैध हथियार व 38 कारतूस जब्त किए हैं।


शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगी पुलिस
फरीदाबाद में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 4500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएंगी। उसके साथ ही 11 कंपनी अर्धसैनिक बल और 2 कंपनी आईआरवी अलग से लगाई गई हैं। 25 प्रबंधक अफसर, 55 इआरवी और 57 अलग से पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें