दो अलग-अलग स्थानों से नकदी, आभूषण व बैटरी चोरी
-पीडितों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के दो अलग-अलग इलाकों में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी, आभूषण व मोबाइल टॉवर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 16 निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी एससी बत्रा ने बताया कि 16 जून को परिवार सहित हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। 18 जून को वापस लौटने पर देखा की घर की खिड़की टूटी हुई थी। कमरे में रखी अलमारी से 25 हजार रुपये व जेवरात गायब थे।
दूसरे मामले में एसजीएम नगर के अंबेडकर पार्क स्थित एक निजी टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल टावर से किसी ने तीन बैट्री चोरी कर ली। टेलीकॉम कंपनी के लीगल एग्जक्यूटिव गौरव ने बताया कि कंपनी की ओर से अंबेडकर पार्क में मोबाइल टावर लगाया गया है। 17 जून रात करीब एक बजे किसी ने टावर में लगी बैट्री चोरी कर ली। टावर में लगे सुरक्षा अलार्म से कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।