बल्लभगढ़। मेवला महाराजपुर की जुल्फी भाटी कॉलोनी में पप्पू नामदेव के कमरे से 25 अक्तूबर की रात दो मोबाइल फोन, मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब दो बजे की है। कमरे में आहट होने पर महिला की नींद खुल गई। उसने एक व्यक्ति को कमरे से बाहर जाते देखा और शोर मचाया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने चोरी और घर में घुसने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद