बल्लभगढ़ के सेक्टर 65 स्थित उमंग सोसायटी के मकान में नकद और सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोसाइटी में रहने वाले हरिओम शर्मा ने बताया कि उनका खुद कर कारोबार है। 11 जुलाई की शाम को जब वापस फ्लैट पर आए, तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
उन्होंने अपने पड़ोसी सुधीर शर्मा को बुलाया और फ्लैट के अन्दर जाकर देखा, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के सभी ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर 29000 रुपये नगद और सोने के जेवर चोरी करके ले गया। वह फ्लैट पर अकेले रहते है। उनके दोनों बच्चे पढ़ाई के चलते बाहर रहते है। वहीं उनकी पत्नी छोटे बच्चे के साथ रहती है।