पिनगवां/नगीना। पिनगवां थाना अंतर्गत आजाद कॉलोनी के तेड रोड से सात गायों को तस्करों से मुक्त कराया गया है। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गायों को गोशाला में छोड़ दिया गया है। जांच अधिकारी जगराम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापा मरा गया था। इस दौरान 7-8 गायों को तस्कर गाड़ी में भरकर ले जाना चाह रहे थे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गए। इस दौरान गायों को हिरासत में लेकर क्षेत्र की गोशाला में छोड़ दिया गया है, जबकि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। संवाद