फरीदाबाद में नक्शा पास करवाने की एवज में रुपये ऐंठने पर नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। जिसमें नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी की पीए प्रवीण कालरा बेलदार अमरपाल, एसडीओ अमित चौधरी और जेई कुशल राव सहित कई अधिकारियों के खिलाफ थाना एनआईटी-पांच नंबर में मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में से सुमेर सिंह पर पहले भी एक महिला से छेडछाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है।