फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में 72 वर्षीय गणेशी लाल के आत्महत्या के मामले में थाना सूरजकुंड पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेशी लाल के पुत्र श्यामलाल ने शिकायत में बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है और 14 साल से गांव में रह रहा है] करीब 15 साल पहले उसके पिता ने 120 वर्ग गज का प्लाट एक प्रॉपर्टी डीलर से खरीदा था। पिता ने तीन लाख रुपये लगाकर मकान का निर्माण किया था। कुछ दिन पहले पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पिता को प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन को यह कह कर बेचा था कि अब इसका मालिकाना हक तुम्हारा ही रहेगा, कोई दिक्कत नहीं आएगी। जब पिता को पता लगा कि उनका मकान भी टूटेगा, तो उन्होंने दुख के कारण आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें