फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से जल दोहन करने पर दो के खिलाफ केस

Tue, 20 Jun 2023 06:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से जल दोहन करने पर दो के खिलाफ केस
विज्ञापन

-नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने अनंगपुर गांव में अवैध रूप से जल दोहन कर रहे दो पानी माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि उन्हें अनंगपुर में जल दोहन की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम गठित कर मौके का मुआयना किया गया। टीम ने देखा कि अनंगपुर निवासी शिव कुमार व फिरे चंद ने गांव में अलग-अलग जगहों पर अवैध बोरवेल स्थापित किए हुए थे। दोनों अवैध बोर से पानी निकाल कर उंचे दाम पर लोगों को बेच रहे थे। इतना ही नही दोनों ने बिना किसी लाइसेंस के आरओ प्लांट भी लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमकर्मी का कहना है इससे लगातार भूजल गिरता जा रहा है। जहां पर आरोपियों ने बोर लगा रखा है वहां निगम अनुमति नही देता। 15 जून को निगम की तरफ से दोनों को अलग-अलग नोटिस दिया गया। जवाब नहीं देने पर सोमवार को सूरजकुंड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें