अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित 22 फुट रोड पर अवैध रूप से बोरिंग की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके से बोरिंग के सामान को जब्त कर लिया गया। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी 22 फुट रोड पर दो व्यक्ति अपने मकान के बाहर अवैध रूप से बोरिंग करा रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बोरिंग करने के सामानों को जब्त कर, दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।