फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांड की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में निगम अधिकारियों पर केस

Tue, 06 Aug 2024 12:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेड़ी पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी, परिजन ने दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में चार दिन पहले सांड की टक्कर से हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। खेड़ी पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदिरा कांप्लेक्स निवासी रामकुमार ने बताया है कि दो अगस्त की रात उसका भाई रवि अपनी बाइक से बड़े भाई के घर से से माता-पिता के पास आ रहा था। इस दौरान भारत कॉलोनी स्थित खेड़ी मार्ग पर राघव अस्पताल के पास सड़क पर सांड लड़ रहे थे। रवि की बाइक सांड से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह तुंरत उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामकुमार का आरोप है कि सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण उनके भाई की जान गई। यदि नगर निगम की ओर से सख्ती से पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है तो उनके भाई की जान बच जाती। उन्होंने घटना के लिए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने अज्ञात अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें